तेली समाज का शुभकामना आदान-प्रदान संपन्न


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। नेपाल तेली कल्याण समाज धनुषा जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 7द्वारा गुरुवार को दशहरा, दीपावली
छठ पर्व का शुभकामना आदान-प्रदान राम बाबू साह की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। इस शुभकामना कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के वन तथा पर्यावरण त्रिभुवन साह थे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नेपाल में खासकर मधेश में तेली की आवादी यादव के बाद सर्वाधिक है, लेकिन राजनीति में भागीदारी शून्य है।इसका प्रमुख कारण समाज में एकता की कमी है। इसका प्रमुख कारण हमारी एकता की कमी है।जव तक हम एक नहीं होगें हम राजनीति में आगे नहीं बढ़ सकते हैं। वक्ताओं ने महिला शिक्षा पर जोड़ देने, दहेज़ प्रथा का उन्मूलन तथा गरीब छात्रों को सहायता करने सहित कई विषयों पर वक्ताओं ने अपनी अपनी राय रखी।
शुभकामना कार्यक्रम में मधेश प्रदेश केपूर्व गृह तथा संचार मंत्री तथा नेकपा एमाले के संसदीय दल के नेता भरत साह, संविधान सभा सदस्य तथा नेपाल सरकार के राज्य मंत्री अरविंद कुमार साह, पूर्व जिविस सभापति राम चरित्र साह, पूर्व मेयर बजरंग साह, नेपाल तेली कल्याण समाज के केन्द्रीय सलाहकार जगदीश साह, धनुषा जिला अध्यक्ष ललित साह, उपाध्यक्ष ई.शंभू साह, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी साह, हरिश्चंद्र साह, श्याम साह, अंबु प्रसाद साह, जानकी राम साह, परमेश्वर साह,राम बाबू साह, श्याम साह,निरज साह,राम किशोर साह सहित कई लोगों ने विचार रखें।इस शुभकामना कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कारी साह सहित कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।

Source : https://www.himalini.com/187606/16/18/10/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%259c-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b6%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25be