आज का पंचांग: आज दिनांक 24 अक्टुबर 2024 गुरुवार शुभसंवत् 2081

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*प्रभुं प्राणनाथं विभुं विश्वनाथं जगन्नाथनाथं सदानंद भाजां।*
*भवद्भव्य भूतेश्वरं भूतनाथं शिवं शंकरं शंभुमीशानमीडे!!*
ध्येयः सदा परिभवघ्नमभीष्टदोहं
तीर्थास्पदं शिवविरिंचिनुतं शरण्यम्।
भृत्यार्तिहं प्रणतपाल भवाब्धिपोतं
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*24 अक्टुबर 2024 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2081
शाके:-1946
*दक्षिणायन सौम्य गोल:*
*ऋतु:-* *शरद*
*सौर्य कार्तिक मास की प्रविष्टे 7…*
चंद्रमाह:- कार्तिक
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *अष्टमी रात्रि शेष 6:08 तक उपरांत नवमी*
नक्षत्र :- पुनर्वसु दिन में 11:38 तक उपरांत पुष्य,
योग:- सिद्ध दिन में 11:45 तक उपरांत साध्य,
करण:- बालव एवं कौलव,
सूर्योदय :- प्रातः 06:23
सूर्यास्त : संध्या 05:37
सूर्य :- *दिवा 2:27 यावत चित्रा नक्षत्रे, उपरांत स्वाती नक्षत्रे तुला राशौ च सूर्यः*

चंद्रमा :- *कर्क राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*
*कर्के भौम:, तुलां बुध:, वृषे देव वृहस्पति।*
*वृश्चिके भृगु नंदन च, शनि कुंभस्थितो तथा।।*
*मीने राहु: समाभावे, कन्या केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
*आज का राहूकाल*
दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।

*आज का पर्व त्यौहार, तिथि मुहूर्त व खास:-*
*आज संतान सुख के लिए अहोई अष्टमी व्रत में अहोई माता और श्री गणेश कार्तिकेय के साथ शिव पार्वती पूजन, रुद्राभिषेक, एवं विविध स्तोत्र पाठ अखंड सुख सौभाग्य, उत्तम सन्तान सुख, सर्व सिद्धि दायक एवं उत्तम नौकरी आजीविका, एवं सफल प्रसन्नता के लिए विशेष दायक होगा। आज राधा अष्टमी व्रत में श्री राधा रानी की पूजन स्तोत्र पाठ उत्तम सुख सौभाग्य दायक एवं सर्व सिद्धि दायक होगा।*

*????दैनिक राशिफल????*

*????????देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*????????
*????आज का दैनिक राशि फल:-????*

*मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज का दिन कार्य में जिम्मेदारी रहने से मनोकामना पूर्ण हो सकती है। जोखिम वाले कार्यो से बचने का प्रयास करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है। आज शांति से कार्य करने पर आशानुकूल लाभ होगा। कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी न करें। आज कार्य के बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी संतान का सुख मिलेगा।

*वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। आराकाशा के अनुसार सार्वजनिक  क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। यात्रा आज किसी न किसी रूप में लाभदायक सिद्ध होगी।

*मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आराकाशा के अनुसार सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना पूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद कार्य पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे। धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। संध्या बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। आज कार्य क्षेत्र पर आपकी लापरवाही के चलते अधिकारी वर्ग गर्म हो सकते है। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे।

*कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज आप कार्यो की भरमार रहने के कारण भ्रमित नही हो सकते है। परिश्रम का उचित फल मिलेगा दोपहर तक कार्यो में व्यवधान आने की संभावना रहेंगे परन्तु संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से कार्य निकल जाएंगे। संध्या का समय शारीरिक रूप से सावधानी बनाएं। सरकारी कार्य आज निरस्त रखें। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।

*सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज के दिन भी ग्रह स्थिति घर बाहर से लाभ कराएगी। आराकाशा के अनुसार आपको घरेलु मामलो में विशेष सावधानी बरतने की आयवश्यक रहेगी। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है। बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा में सोच रखेंगे। जिससे तालमेल बैठाने में आसान होगी। कार्य क्षेत्र पर फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा धैर्य रख मध्यान बाद की प्रतीक्षा करें परिस्थितियां सुधारने पर राहत मिलने लगेगी। आज बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें।

*कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे लेकिन आज हाथ खुला रहने से भविष्य में बड़े खर्च की योजना भी बनेगी। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी।

*तुला⚖ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। लेकिन धन हाथ मे आने के बाद दिमाग उटपटांग कामो में उलझेगा साथ ही कुछ समय के लिये पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। अतिआवश्यक कार्य दोपहर बाद करना ही हितकर रहेगा। पुनः धन लाभ संभव है।

*वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज का दिन शुभ रहेगा। आराकाशा के अनुसार पुरानी गलतियों या व्यवहार की कमी से बचें। सेहत आज थोड़ी कमजोर रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी हो सकती है परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए कुछ अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। पैतृक संपत्ति के कार्य अधूरे रह सकते है। घरेलू सुख सामान्य से उत्तम रहेगा। आज कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें।

*धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज दिन का पहला भाग आपकी आशाओं में कमजोर रहने वाला है। आराकाशा के अनुसार आय और खर्च दोनों अधिक रहने से धन की सामंजस्य बनाना होगा। आस-पडोसी की गलतियों को आज नजरअंदाज करें अन्यथा छोटी बात बड़ा विवाद खड़ा कर देगी। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों पर ध्यान रहेगा। फिर धन लाभ होगा। मध्यान बाद स्थिति में सुधार तो आएगा लेकिन स्वभाव में लापरवाही भी बढ़ने से कोई खास लाभ कम पाएंगे।

*मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहेगी। आराकाशा के अनुसार हाथ में लिए अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं करने के कारण चिंता हो सकती है। अतः कार्यों पर ध्यान रखें। स्वभाव से भी आज ढीलापन रहने के कारण भागदौड़ वाले कार्यो से बचने का प्रयास करेंगे। लेकिन फिर भी आज कार्य क्षेत्र पर अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। नयी योजनाओं को हाथ में लेने से पहले हानि-लाभ की समीक्षा कर लें। संध्या के बाद आर्थिक  विषयो में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी लेकिन आज टालना ही बेहतर रहेगा। सर, अथवा कमर से निचले भाग में समस्या बनने की सम्भवना है।

*कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज दिन के पूर्वार्ध में आपको परिश्रम के अनुसार फल मिलने से मानसिक शांति हो सकती है। आराकाशा के अनुसार दिमाग में नए-नए विचार आने से किसी ठोस निर्णय लेनी होगी। नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। उत्तरार्ध के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद होने से वित्तीय आयोजन ठीक कर पाएंगे। थोक के व्यवसायी आज निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। परिवार में किसी कारण के होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी।

*मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज के दिन आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। अतः आज लापरवाही बिल्कुल न करें। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने के बाद लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य क्षेत्र पर चोरी जैसी गतिविधि से सावधानी आवश्यक है। अन्यथा आप पर आरोप लगाए जा सकते है सावधान रहे। वाणी में कठोरता रहने से कलह होने की सम्भवना है। आर्थिक लेन-देन लिख कर ही करें। संध्या का समय थकान वाला रहेगा कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है।
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*

*आप सबके सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना*
*शास्त्र संग्रह*
*आप सबका साथ, आप सबका विकाश, एवं आप सबके कुशलता के कामना में , सदैव तत्पर आपका…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
कार्यालय
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*वार्तालाप:-*,
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पे फोन:- 9431093636*
एवं
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पेटिएम:- 9934428775*
*वार्तालाप का समय:-*
*प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक!*
अपने प्रश्न कभी भी भेज सकते है, समयानुसार उत्तर अवश्य मिलेगा।
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

Source : https://www.himalini.com/187849/06/24/10/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%259c-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%259a%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2597-%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%259c-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2595-24-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d-3