आज का पंचांग: आज दिनांक 19 अक्टुबर 2024 शनिवार शुभसंवत् 2081

नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
अंगहरे पुलकभूषण माश्रयन्ती भृगांगनैव मुकुलाभरणं तमालम।
अंगीकृताखिल विभूतिरपांगलीला मांगल्यदास्तु मम मंगलदेवताया:।।
नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च।
नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम: ।।
नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च ।
नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक 19 अक्टुबर 2024 शनिवार*
शुभसंवत् :- 2081
शाके:-1946
*दक्षिणायन सौम्य गोल:*
*ऋतु:-* *शरद*
*सौर्य कार्तिक मास की प्रविष्टे 2…*
चंद्रमाह:- कार्तिक
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- द्वितीया दिन में 12:47 तक उपरांत तृतीया,
नक्षत्र :- भरणी दिन में 2:32 तक उपरांत कृतिका,
योग:- सिद्धि रात्रि 10:31 तक उपरांत व्यतिपात,
करण:- गर एवं बव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:19
सूर्यास्त : संध्या 05:41
सूर्य :- *चित्रा नक्षत्रे तुला राशौ च रवि*
चंद्रमा :- *रात्रौ 8:13 यावत मेष राशौ उपरांत वृष राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*

*मिथुने भौम:, तुलां बुध:, वृषे देव वृहस्पति।*
*वृश्चिके भृगु नंदन च, शनि कुंभस्थितो तथा।।*
*मीने राहु: समाभावे, कन्या केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
????????????????????
*आज का राहूकाल*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:35 से 12:23 तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूरब दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो अदरख और तिल खा कर प्रस्थान करें।

*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*

*आज भगवान विष्णु के साथ भगवती महालक्ष्मी के प्रसन्नता के लिए विष्णु सहस्त्रनाम एवं श्री सूक्त का पाठ, गन्ना रस से अभिषेक पूजन, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप एवं शिव सुक्त के पाठ से सभी मनोकामना पूर्ण होगी।*

*आज शनि देव के के प्रसन्नता के लिए शनि स्तोत्र का पाठ, तैल्याभिषेक एवं दश महाविद्याओं की आराधना से सम्पूर्ण प्रसन्नता पूर्ण होगी। शनि देव के कृपा से सबको उत्तम आयु आरोग्यता, सुख सौभाग्य एवं सर्व सिद्धि प्राप्त हो।*

*दैनिक राशिफल*

*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशि फल:-

*मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज के दिन लाभ के अवसर आपकी तलाश में रहेंगे। आराकाशा के अनुसार दिन में जिस किसी के भी संपर्क में रहेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। कार्य क्षेत्र पर भी एक से अधिक साधनो से आय होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। महिलाओं का सुख सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी।

वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भाग-दौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे। आराकाशा के अनुसार आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु महिलाये इसके विपरीत रहेंगी अल्प साधनो से कार्य करने पर भाग्य को दोष देंगी। व्यवसाय की गति पल पल में बदलेगी जिससे सुकून से बैठने का समय नही मिलेगा। किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी रहेंगे। पारिवारिक खर्चो में अकस्मात वृद्धि होने से बजट गड़बड़ा सकता है। महिलाओं के मन मे आज उथल पुथल अधिक रहने के कारण बड़ी जिम्मेदारी का कार्य सौपना उचित नही रहेगा।

मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन मानसिक चंचलता के कारण बनते कार्यो को दुविधा के कारण आप स्वयं बिगाड़ लेंगे। आराकाशा के अनुसार सरकारी कार्य आज सावधानी से करें अन्यथा लंबित रखें हानि निश्चित रहेगी। संबंधो के प्रति भी आज ईमानदार नही रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके गलत आचरण से कलुषित होगा। सामाजिक क्षेत्र पर लोग पीठ पीछे बुराई करेंगे। सेहत में मानसिक दबाव के चलते उतार चढ़ाव लगा रहेगा। घर के बुजुर्ग आपसे नाराज रहेंगे। धन लाभ अचानक होने से स्थिति संभाल नही सकेंगे रुपया आते ही हाथ से निकल भी जायेगा।

कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आशाओं के विपरीत रहने वाला है। आराकाशा के अनुसार सोची हुई योजनाए आरम्भ में सफल होती नजर आएंगी परन्तु मध्यान तक इनसे निराशा ही मिलेगी। आज आप जिससे भी सहायता मांगेंगे वो भ्रम की स्थिति में रखेगा। आज आप आत्मनिर्भर होकर अपने कार्यो को करें। भागीदारों से धन को लेकर अनबन हो सकती है। मीठा व्यवहार रखने पर भी लोग आपको केवल कार्य निकालने के लिए इस्तेमाल करेंगे। कार्य क्षेत्र की भड़ास घर पर निकालने से घर का माहौल भी बेवजह खराब होगा। पुराने
कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंगों से निराश होंगे।

सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आशानुकूल रहेगा। आराकाशा के अनुसार सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे लेकिन किसी के हस्तक्षेप करने से मन विक्षिप्त हो सकता है। किसी के ऊपर ध्यान ना दें एकाग्र होकर अपने कार्य मे लगे रहे धन एवं सम्मान दोनों मिलने के योग है। लेकिन उधार के व्यवहार बढ़ने से असुविधा भी होगी। व्यावसाय में वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। स्त्री से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। आराकाशा के अनुसार प्रातः काल जल्दी कार्यो में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यो में सहयोग करेंगे। आज आप जोड़ तोड़ वाली नीति अपना कर कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे। सरकारी कार्य मे भी सफलता की उम्मद जागेगी प्रयास करते रहे। दाम्पत्य जीवन मे छोटी-मोटी बातों को दिल पर ना लें स्थिति सामान्य ही रहेगी। मित्रो से कोई दुखद समाचार मिलेगा।

तुला⚖ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन अनैतिक कार्यो से बच कर रहें मन भ्रमित रहने के कारण निषेधात्मक कार्यो में भटकेगा। आराकाशा के अनुसार लोग आपसे भावनात्मक संबंध बनाएंगे परन्तु आवश्यकता के समय कोई आगे नही आएगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियो का रूखा व्यवहार रहने से स्वयं के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग बनेंगे संभव हो तो आज टालें। पेट अथवा स्वांस, छाती संबंधित व्याधि हो सकती है। अधिकांश समय मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे किसी की गलती का विरोध करना भी बेवजह कलह का कारण बनेगा।

वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा। आराकाशा के अनुसार व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में कार्यो की गति धीमी रहेगी समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते है। कार्यो के प्रति नीरसत अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे परन्तु जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे विलंभ से ही सही सफल अवश्य होंगे धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हों जायेगा लेकिन संध्या पश्चात धन संबंधित कोई भी कार्य-व्यवहार ना करें। परिजन आपके टालमटोल वाले व्यवहार से दुखी रहेंगे।

धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति वाला रहेगा। आराकाशा के अनुसार धन संबंधित समस्याएं काफी हद तक सुलझने पर दिन भर प्रसन्नता रहेगी। कार्य व्यवसाय से प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी जो संध्या तक रुक रुक कर चलती रहेगी। मितव्ययी रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे धन कोष में वृद्धि होगी। महिलाये किसी मनोकामना पूर्ति से उत्साहित होंगी। आज महिला वर्ग से कोई भी काम निकालना आसान रहेगा मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। पर्यटन की योजना बनेगी।

मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप सम्भल कर ही कार्य करेंगे फिर भी सफलता में संशय बना रहेगा। आराकाशा के अनुसार व्यवहारिकता की कमी के कारण जितना लाभ मिलना चाहिए उतना नही मिल सकेगा। घर अथवा बाहर बेवजह कलह के प्रसंग बनेगे। व्यापार व्यवसाय में सहकर्मियो की।मनमानी के कारण असुविधा एवं अव्यवस्था बनेंगी लेकिन फिर भी स्वयं के पराक्रम से खर्च लायक धनार्जन कर ही लेंगे। आस-पड़ोसी एवं भाई बंधुओ से बात का बतंगड़ ना बने इसके लिए मौन रखने की जरूरत है फिर भी महिलाये स्वभावानुसार बनती बात बिगाड़ लेंगी। विपरीत लिंग के प्रति कामासक्त रहेंगे।

कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप बुद्धि विवेक से कार्य करेंगे।आराकाशा के अनुसार
आपकी योग्यता परिस्थिति हर तरह से कार्यो में उत्साह डालेगी। कार्य व्यवसाय से मन लगेगा धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारो की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें अन्यथा धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा। सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। महिलाये अधिक बोलने से समस्या से ग्रस्त हो सकती हैं।

मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपको आज के दिन प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है। आराकाशा के अनुसार धन के पीछे भागने की प्रवृति पर आज लगाम लगाकर रखे अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी होगी। दोपहर से पहले के भाग में पुराने कार्य पूर्ण होने से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। इसके बाद का समय प्रतिकूल बनता जाएगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यो में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परिजनों से भी मामूली बात पर झगड़ा होगा। वाणी एवं व्यवहार से संयम बरतें।

*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी और श्री हरि विष्णु आप पंचांग का पाठन करने वालों पर आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*

*आप सबके सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से मेरी विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…
*हरि ॐ गुरु देव*

ज्योतिषाचार्य!! आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष कार्यालय*
*राजिस्टार कालोनी*
*कालीबाग बेतिया
*पदेन:-*
*सहायक शिक्षक:- +2 विद्यालय भैसही,*
*विशेष संपर्क:-*
*9934428775*
*9431093636*
*व्हाट्सअप से:-*
(अहर्निशं सेवा महे)*
*व्हाट्सएप से हर समय आपके सेवा में:-*
*जबकि दूरभाष से वार्तालाप का समय:- प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक एवं अपराह्न 3 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक।*

*!!भवेत् सर्वेषां सर्वदा शुभ मंगलम्!!*

Source : https://www.himalini.com/187633/06/19/10/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%259c-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%259a%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2597-%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%259c-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2595-19-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d-4